2 सितम्बर को तमनार सीएचसी अंतर्गत एंटीजन टेस्ट में 22 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित बीएमओ ने की पुष्टि ..

2 सितम्बर को तमनार सीएचसी अंतर्गत एंटीजन टेस्ट में 22 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित बीएमओ ने की पुष्टि ..
तमनार @संदेशा (दुलेन्द्र पटेल) 2 .9.2020
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में आज 1 सितम्बर मंगलवार को तिरुमाला बालाजी प्लांट पूंजीपथरा में 16,पूंजीपथरा में 2 लालपुर में 2 एवं गौरमुडी में 2 कुल 22 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा गया है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की टेस्ट किया जा रहा है। सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि सीएचसी तमनार अन्तर्गत 2 सितम्बर तक 90 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है जिसमे 22 लोग के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।सिर्फ एक ब्यक्ति की मृत्यू हुई है।बीते 3 दिन में ही 55 लोग कोरोना टेस्ट में संक्रमित की पुष्टि हुई है। तमनार तहसील प्रशासन के सुश्री अनुराधा पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त संक्रमित पाए गए क्षेत्र बेरिकेट करना सुनिश्चित करने हेतु आदेश जारी किया गया है।


