
2 सितम्बर को छ ग प्रदेश में 1916 रायगढ़ जिले में 138 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि …

रायगढ़ @ संदेशा 2.9.2020
छत्तीसगढ़ में 2 हजार के करीब नए मरीज मीले ..
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आज 1916 नये कोरोना मरीज मिले है। जिसमे रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगाव 96, महासमुंद 80, बालोद 66, धमतरी 56, जांजगीर-चांपा 51, बलौदाबाजार 40, कोरबा 38, बीजापुर 35, बस्तर 29, सरगुजा 27, मुंगेली व जशपुर 21-21, सुकमा 17, गरियाबंद 10, कोण्डागांव दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 7-7, सूरजपुर 5, अन्य राज्यों से 4 मरीज मिले है।
जिले में कोरोना का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से रायगढ़ में दिन ब दिन कोरोना के भयानक रूप सामने आ रहे है। और रोजाना के नए अकड़ो की बात करे तो कोरोनावायरस रायगढ़ में नए – नए रिकॉर्ड बना रह है। आज फिर जिले में कोरोनावायरस के शतक पार हो चुके है। रायगढ़ में आज पहले चरण में 38 मामले सामने आए और दूसरे चरण में 48 तो तीसरे व चौथे चरण में 52 मामले सामने आए है। इसके साथ ही आज कूल 138 मरीजों की पहचान अभी तक हो चुकी है। जिले में आज मीले मरीजों में अधिकतर मरीज रायगढ़ शहरी क्षेत्र और खरसिया से पाए गए है। सभी मरीजों कि पुष्टि रायगढ़ सीएचएमओ ने की है। और मरीजों को उपचार हेतु कोविड हस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया जारी है।


