केलो बनांचल जनपद तमनार के चहुँओर योगाभ्यास*

*केलो बनांचल जनपद तमनार के चहुँओर योगाभ्यास*
🔹मंगलम तमनार ,सावित्रीनगर,तराईमाल राबो धौराभांठा में स्वस्थ आयु के लिए किया योगाभ्यास
तमनार @संदेशाव24 # दुलेन्द्र पटेल
केलो कोयलांचल ओद्योगिक क्षेत्र,आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में 21जून 2026 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलम भवन तमनार,जेपीएल सावित्रीनगर, ओपी जिंदल नलवा तराईमाल,राबो मिलुपारा धौराभांठा सहित ग्राम पंचायतो में योगाभ्यास स्वस्थ आयु के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर योग करने के कई फायदों को बताकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

योग समिति हरिद्वार एवं प्रशिक्षित योग शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास, योग की मुद्रा और उसके स्वास्थ्यगत लाभों की जानकारी, योगाभ्यास के अंत में कपाल भाति और अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर शांति पाठ किया गया।

योगा कर्मसु कौशल्या अर्थात योग जोड़कर कर्मों की दक्षता और कुशलता को निखरता है योग रोग का ही निवारण नहीं है योग से तन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही देवता का वास होता है इसलिए हरदिन योग करना चाहिये।

मंगलम तमनार में सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी पटनायक ,डीडीसी रमेश बेहरा,जनपद सीईओ संजय कुमार चंद्रा, प्रशिक्षक गीतांजलि पटनायक,सदानंद पटनायक, गायत्री बेहरा,राजकुमार डनसेना,लक्ष्मीनारायण चौधरी,,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,डॉ कुशवाहा जनकराम साहु,योगेश शर्मा,पतंजलि योग समिति,योग आयोग,आयुष विभाग,जनपद व ग्राम पंचायत गायत्री परिवार,भाजपा,सामाजिक संगठन अन्य विभाग अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि,बच्चे युवा महिला पुरुष हजारों ग्रामीणजन शामिल हुए।


