मिशन नव भारत युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस पर कसडोल में स्वच्छता अभियान

मिशन नव भारत युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस पर कसडोल में स्वच्छता अभियान
तमनार @ संदेशा 24
मिशन नव भारत युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर माँ घटोरिया धाम कसडोल तमनार जिला रायगढ़ में परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया गया।

मिशन नव भारत युवा मोर्चा रायगढ़ द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता अभियान से उत्साहित होकर साफ सफाई की गई। सभी लोगो को केला प्रसाद खिलाया गया।

रामेश्वर साव ने बताया कि मिशन नव भारत जो की यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शों विचारों पर चलता है।साथ ही हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मिशन नव भारत के राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि भाई चाणक्य भाई साहब जी के नेतृत्व में 22 वा स्थापना दिवस वर्षगांठ मनाया ज रहा है। कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद साहू,दुलेन्द्र पटेल,सुनील सिदार,महेश भोय,श्यामलाल यादव,पुष्पेंद्र पटेल,टिकेंद्र पटेल,प्रशांत कुमार,पूरन चौधरी अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।


