तमनार में माध्यमिक शाला हिंदी माध्यम से संचालन हेतु कलेक्टर शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन 🔹 हिंदी दिवस में बीईओ तहसीलदार को दो दर्जन पालको द्वारा हिंदी माध्यम से संचालन का आग्रह ..

तमनार में माध्यमिक शाला हिंदी माध्यम से संचालन हेतु कलेक्टर शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन 🔹 हिंदी दिवस में बीईओ तहसीलदार को दो दर्जन पालको द्वारा हिंदी माध्यम से संचालन का आग्रह ..
तमनार @ संदेशा (दुलेंद्र पटेल)14 सितम्बर हिंदी दिवस के दिन केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य विकासखंड तमनार मुख्यालय में माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम के साथ साथ हिंदी माध्यम संचालन हेतु दर्जनों पालक,जनप्रतिनधियो एवं छात्र संघ ने कलेक्टर व शिक्षा अधिकारी को नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया। पालको ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान में हिंदी को प्राथमिकता दी जा रही है लेकिन आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में हिंदी माध्यम स्कूल को बंद कर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने मजबूर किया जा रहा है।बच्चे प्राथमिक हिंदी माध्यम से अध्ययन कर हिंदी माध्यम ही पढ़ना चाहते है।तमनार में 3 प्राथमिक इंदिरानगर, थाना पारा व कुधरीपारा के बच्चों के अलावा पूरे ब्लॉक के सैकडो छात्र छात्राये हॉस्टल में रहकर अध्ययन करते है। ज्ञापन में माध्यमिक शाला तमनार को इस वर्ष पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम का दर्जा दे दिया गया है जिससे बच्चे हिंदी माध्यम की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं अगर मजबूरी वश प्रवेश ले लेते हैं तो अंग्रेजी माध्यम के कारण शैक्षणिक दक्षता प्रभावित होगी जिससे बच्चे शाला त्यागी की श्रेणी में आ सकते हैं उपरोक्त कारणों से बालक एवं पालक भयग्रस्त हैं।इस समस्या को देखते हुए माध्यमिक शाला तमनार में अंग्रेजी माध्यम के साथ साथ हिंदी माध्यम संचालित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु शिक्षा अधिकारी कलेक्टर रायगढ़ को नायब तहसीलदार के माध्य्म से दर्जनों पालक,जनप्रतिनधियो एवं छात्र संघ द्वारा दी गई। 10 दिनों में कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में समस्त पालक गण जनप्रतिनिधि गण छात्रसंघ उग्र आंदोलन की करने बात कही गई है।विनायक पटनायक अनुज गुप्ता खगेश्वर प्रसाद सुखसाय,दुर्योधन, वृंदावन रूपचंद करम सिंह लोचन, गोपीचंद जगमति, संतोषी शुकृता,पद्मावति,तेजबति,जपी मीना, पुष्पा,रोनु अन्य पालकगण छात्र संघ सदस्यों की उपस्थिति रही।



