खरसिया की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

खरसिया की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
*ड्राइंग में मयंक राठिया प्रथम, भाषण में प्रहलाद उरांव ने हासिल किया द्वितीय स्थान*
रायगढ़ @ संदेशा 24
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर को बीआरसी भवन खरसिया में विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र मयंक राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रहलाद उरांव ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अब वे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक जवाहरलाल सिन्हा, कला शिक्षिका मीणा उईके सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


