आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए 8 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए 8 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़ @ संदेशा 24
एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गढ़उमरिया-4 एवं बाराडोली-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के दो रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन समिति की बैठक में आवेदनों के परीक्षण के बाद प्रावधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-4 में प्रकाशित किया गया है।
प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से ऑनलाइन दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय के सूचना पटल एवं संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी चस्पा किया गया है। अभ्यर्थी 8 अक्टूबर 2026 तक दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा/आपत्ति मान्य नहीं की जाएगी।

