सेजेस तमनार में ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्राइंग भाषण प्रतियोगिता

सेजेस तमनार में ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्राइंग भाषण प्रतियोगिता
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग तमनार द्वारा ब्लॉक स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया
एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी पटनायक,जनपद अध्यक्ष जागेश जागेश सिदार, जिला महामंत्री भाजपा जतिंद्र साव अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं 30 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राये शामिल हुए।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय चित्रकला भाषण प्रतियोगिता में 30 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं भाषण एवं चित्रकला में भाग लिए ।

भाषण में प्रथम मुस्कान बेहरा ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा, द्वितीय आराध्या गुप्ता वुड्सवेली स्कूल कसडोल,तृतीय अजय सिंह, सेजेस तराईमाल,सांत्वना यति साहू, ओपी जिंदल स्कूल,बबीता राठिया सेजस कन्या शाला,सोनिया प्रधान, आदर्शग्राभा एवं

ड्राईंग प्रतियोगिता में प्रथम अमर चौधरी सेजस तमनार, द्वितीय आसू देवांगन ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा,तृतीय तीक्षा साहू वुड्स वेली कसडोल सोनिया कुम्हार देवगढ़,अनिता सिदार गोढी,चंचल मालाकार ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल,नमिता राठिया उरबा,रितु गुप्ता बिजना,हिमांशु गुप्ता सेजेस धौराभांठा,मानसी पटेल हमीरपुर,अरुणा राठिया सेजेस कुंजेमुरा, विशाखा यादव जिवरी को मोमेंटो प्रदाय किया गया। जिला स्तरीय चित्रकला में 12 एवं भाषण प्रतियोगिता 2 छाताओ विकासखंड तमनार का प्रतिनिधित्व करेंगे।


पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते कहाकि कि विकसित भारत बनाने हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान शुरुआत की गई है। भारत को विश्वगुरु बनाने यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है आप हम सबके सहयोग से भारत विकसित भारत विश्व गुरु बनेगा।प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर बेहतर तरीके से भाषण दिया गया और ड्राइंग भी मनमोहक बनाया गया है। निश्चय ही जिला स्तर पर बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

जिला महामंत्री जतिन्द्र साव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते कहाकि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जन्म से मृत्यु तक बच्चों से लेकर वरिष्ठों हेतु सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है। हमारे तमनार के लिए बायपास सड़क,मैदान,बाजार सौन्दर्यीकरण अन्य विकास कार्य किया जा रहा है।

डीडीसी रमेश बेहरा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भाषण के नाम पर तमनार प्रसिद्ध है और अब इन बच्चों के भाषण से लगता है कि यह बात सही चरितार्थ होती है।

जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार जी ने बच्चों की भाषण को सुन कर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होना बच्चों के लिए सही है बच्चों को मंच मिलता है जिससे इनकी प्रतिभा निखरती हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी पटनायक,सभापति गीतांजली पटनायक ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।



उत्कर्ष साक्षरता संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में रोडोपाली मण्डल प्रभारी अशोक अग्रवाल,अध्यक्ष सरोज बेहरा,महामंत्री महेंद्र पटेल,डिलेश्वर साहू,मोती लाल चौधरी,जनपद उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा,ममता साहू,पुष्पा श्रीवास,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल अन्य गणमान्य नागरिको व्याख्याता, प्राचार्य, शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। मंच संचालन बसंत साह व वेदव्यास महापात्रे एवं प्रिंसिपल बाबूलाल पटेल द्वारा आभार व्यक्त कर समापन घोषणा किया गया।

