तमनार
तमनार तहसील के गारे में भारी बारिश से दलहन तिलहन व खरीफ धान फसलों को भारी नुकसान,किसान चिंतित

तमनार तहसील के गारे में भारी बारिश से दलहन तिलहन व खरीफ धान फसलों को भारी नुकसान,किसान चिंतित
तमनार @संदेशा (दुलेन्द्र पटेल)तमनार जनपद के गारे में भारी बारिश से दलहन तिलहन व खरीफ धान फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।क्षेत्र में इस वर्ष सभी प्रकार की खरीफ की फसलें बहुत अच्छी बनी हुई थीं, लेकिन भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ किसानों की तो धान की फसलें भी पूरी तरह से डूब में आने से खराब हो गई हैं। कृषक ऋषि चौधरी ने बताया कि 5 एकड़ खेती में बहुत खर्च हुआ है जिसमे 3 एकड़ में फसल पानी की अधिकता के कारण बर्बाद हो चुका है। उड़द का महंगा बीज लेकर बोवनी की थी, लेकिन जैसे ही वर्षा का लगातार होना शुरू हुआ फसल पूरी खराब हो गई। दलहन तिलहन फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।


