तमनार
Dulendra PatelOctober 11, 2020
रोडोपाली के नारायण प्रसाद राठिया जी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

रोडोपाली के नारायण प्रसाद राठिया जी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

तमनार @ दुलेन्द्र पटेल 11.10.2020
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम रोडोपाली निवासी पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया के अनुज युवा मिलनसार,हँसमुख व्यक्तित्व के धनी नारायण प्रसाद राठिया पिता भोज राम राठिया शा उ मा शाला सराईडीपा शिक्षा विभाग में पदस्थ का आकस्मिक निधन 10 अक्टूबर को निधन हो जाने से तमनार अंचल के चहुओर शोक की लहर दौड़ गई। रोडोपाली ग्राम व क्षेत्रवासियो सामाजिक बन्धुओ,मित्रगण द्वारा श्रधांजलि दी गई। नारायण प्रसाद राठिया जी बिगत माह से पेट मे बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया।केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार अंचल के लिए अपूरणीय छति है।वे अंचल के मिलनसार धार्मिक कर्तव्यनिष्ठ,हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आकस्मिक निधन के खबर मिलते ही अंचल में शोक की लहर है।नारायण प्रसाद राठिया अपनी पत्नी,दो बेटा मनोज राठिया प्रतुल राठिया भैया भाभी परिवार को रोता विलखता छोड़ गए। विभिन्न सामाजिक संगठन शिक्षा विभाग एवं वरिष्ठ नागरिकों युवा,पत्रकर,सैकड़ो क्षेत्रवासियों द्वारा अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा बैकुंठधाम प्राप्ति हेतु प्रर्थना की गई है शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते इस वज्रघात से सहन शक्ति की परमात्मा से कामना की गई।


