लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह द्वारा जनपद तमनार के सेमींजोर में आंगनबाड़ी का लोकार्पण

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह द्वारा जनपद तमनार के सेमींजोर में आंगनबाड़ी का लोकार्पण

तमनार @ संदेशा 26.11.2020 लैलूंगा विधानसभा के विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में जनपद तमनार के ग्राम पंचायत हिंझर के आश्रित ग्राम सेमींजोर में मिनी आंगनबाड़ी का लोकार्पण किया गया। हिंझर में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सी सी रोड का भूमि पुजन किया गया।आदिवासी बनांचल सेमिजोर के ग्रामीणों के बहुप्रतीक्षित मांग सामुदायिक भवन की सौगात दी गई।
सर्वप्रथम गांव में कर्मानृत्य झांझ मांदर की थाप के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में पूजा अर्चना कर शिलालेख का प्रदर्शन कर फीता काटी गई। ग्रामवासियो द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का पुष्प गुच्छ फुल मालाओ से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि बहुत ही खुशी हो रही है कि आंगनबाड़ी का लोकार्पण हुआ। नन्हे मुन्ने बच्चों को नए छत मिल रही है।आंगनबाडी के दीदियों का काफी योगदान गांव के घर घर में रहता है जहाँ वो कुपोषण को मात देकर सुपोषण की ओर ले जा रहे हैं।आपका गांव जंगल के बीच है यहां लोग जंगल पर आश्रित रहते हैं यहां कई प्रकार के लघु वनोपज होती है।कांग्रेस सरकार 31 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी कर रही है।सभी वर्गों की हित में जनहितकारी काम कर रही है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठावें। कार्यक्रम के दौरान तमनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल , लैलूंगा जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, बबलु साहु, मानसिंह नायक,रोशन पंडा,रूपेश पटेल,राजेंद्र बैरागी,सत्यनारायण शर्मा,लक्षण पटेल ,साधुराम बेहरा,यशवंत सिदार, नरसिंह साहु,कमलेश बैरागी ,राजु साव ,बी डी सी सुखसागर कलगा ,सरपंच टिकेश्वर राठिया व गणमान्य नागरिक अन्य ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।


