रायगढ़
मुख्यमंत्री श्री बघेल 03 दिसंबर रात्रि 09 बजे पहुचेंगे रायगढ़, देखें क्या हैं रायगढ़ में कार्यक्रम ….

रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दिनांक 04 और 05 दिसंबर को जिला जशपुर और बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल 03 दिसंबर को दिल्ली से प्रस्थान कर रात्रि 09 बजे रायगढ़ पहुचेंगे। रायगढ़ में रात्रि विश्राम कर वे 04 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

