तमनार के गौठान हेतु आदर्श ग्राम्य भारती संस्था द्वारा 15 ट्रैक्टर ट्राली पैरा दान

तमनार के गौठान हेतु आदर्श ग्राम्य भारती संस्था द्वारा 15 ट्रैक्टर ट्राली पैरा दान

संदेशा @ तमनार # दुलेन्द्र पटेल
शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय संस्था ग्राम्य भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान तमनार जिला रायगढ़ पंजीयन क्रमांक 279 अपनी मातृ संस्था आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण समिति तमनार के माध्यम से आदिवासी जिला रायगढ़ व जशपुर में आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नाम से 10 विद्यालय का संचालन विगत 30 वर्षों से करती आ रही है जहां लगभग 9000 ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्रा निम्न शुल्क में अध्ययन करते हैं संस्था शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य करती है संस्था अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायगढ़ जिले में संचालित विभिन्न गौठानो में 100 ट्रैक्टर ट्राली पैरा दान करना चाहती है ताकि गौ सेवा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हो सके एवं पैरा खेत में जलने से बजाया जा सके।इस पुनीत कार्य को स्वीकृति प्रदान करने हेतु कलेक्टर रायगढ़ जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ को आवेदन दी गई है।

