श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण धन समर्पण महाभियान हेतु खंड तमनार में हुई बैठक

श्रीराम मंदिर श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण धन समर्पण महाभियान हेतु खंड तमनार में हुई बैठक
तमनार दुलेन्द्र पटेल 20.12.2020
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन समर्पण महाभियान योजनांतर्गत 20 दिसम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में माननीय विभाग संघचालक श्री विजयशंकर पटनायक जी की अध्यक्षता में तथा मंचस्थ विभाग कार्यवाह राजकुमार डनसेना जी (मुख्य वक्ता) एवं खंड कार्यवाह मुकेश साव जी के उपस्थिति में बैठक आयोजित कर खण्ड तमनार का समिति गठन किया गया। खण्ड तमनार समिति के संयोजक अश्वनी पटनायक,सह संयोजक बसंत राठिया,सह संयोजक परमानंद पटनायक,मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल,प्रताप बेहरा, कार्यालय प्रभारी राकेश साव,तमनार मंडल प्रभारी विनायक पटनायक मेहत्तर सिदार,
धौराभाठा मंडल विवेक बेहरा,सुरेश गुप्ता कुंजपुरा मंडल हरेंद्र डनसेना ,रामअवतार पैकरा जी बनाई मंडल रूपेंद्र पटनायक जी कोलम मंडल मेघनाथ सिदार जी,शनी सिदार, नीलू पारा मंडल गोपाल गुप्ता जी टिकेश्वर साहू जी लिबरा मंडल एवं हमीरपुर मंडल कामता साहू जी, बैरागी राठिया जी तथा तराईमाल मंडल एवं सराईपाली मंडल के प्रभारी
आरएसएस के विजय शंकर पटनायक कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह के लिए मकर सक्रांति के दिन 15 जनवरी 2021 से माघ पूर्णिमा 27-28 फरवरी तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पूरे ब्लाक के 10 मण्डल में लाखो हिंदू परिवारों से संपर्क किया जाएगा।इसमें आरएसएस एवं अनुषांगिक संगठनों के सभी लोग जुटेंगे। आप सभी लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
संतों के द्वारा पूर्व के मंदिर प्रारूप में परिवर्तन करते हुए लंबाई चौड़ाई व ऊंचाई में बढ़ोतरी की गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 70 एकड़ जमीन मिलने के बाद मंदिर का स्वरूप बड़ा किया जा रहा है ।देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत हिंदू समाज का एक भी घर ना छूटे, भगवान श्रीराम के कार्य में सभी हिंदू समाज शामिल हो, ऐसा प्रयास किया जाएगा। बैठक में आरएसएस,गायत्री परिवार,विहिप,जय गुरुदेव, पतंजलि, भाजपा,भाजयुमो,एबीवीपी,विद्या भारती, सरस्वती शिशु मंदिर, एकल विद्यालय सहित 50 लोग शामिल हुए। बैठक में विजय शंकर पटनायक,राजकुमार डनसेना,मुकेश साव,परमानन्द पटनायक,बसंत राठिया, जनकराम साहू,पोत राम पटेल, बैरागी राठिया, दुलेन्द्र पटेल एवं संघ से कमलेश देवता, मेहत्तर सिदार, गोपाल सिदार, तुलाराम साव, रूपेंद्र पटनायक, हरेंद्र डनसेना एवं एकल विद्यालय के आचार्य अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


