भाजपा मण्डल तमनार का अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर शुभारम्भ

भाजपा मण्डल तमनार का अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर शुभारम्भ

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 22.12.2020 भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के मंडल तमनार द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर 22 दिसम्बर को साहू सदन में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी,बिभाग संघचालक विजय शंकर पटनायक,कमल गर्ग,रितेश साहू जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा अन्य वक्ता अतिथियों की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ का पंजीयन कर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन वन्दे मातरम गीत के साथ भारतमाता की जयकारा के साथ शुभारम्भ किया गया।अतिथियों को पुष्पहार व स्मृति चिन्ह से आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सत्यानन्द राठिया,हमारा विचार परिवार पर विभाग संघचालक विजय शंकर पटनायक,सोशल मीडिया का प्रयोग रितेश शर्मा,श्री कमल गर्ग ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प,भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भाजपा एवं हमारा दायित्व,षष्टम सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि व भाजपा की भूमिका पर ओजस्वी उद्बोधन दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी,संघचालक विजय शंकर पटनायक,कमल गर्ग,रितेश साहू जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा,अश्वनी पटनायक,अमल साय,हेतराम टोप्पो, राजकुमार चौधरी,बनमाली नेटी,दयासागर गुप्ता,पंच राम मालाकार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश पटनायक,जागेश्वर बेहरा, दयानंद पटनायक एवं प्रशिक्षण जिला प्रभारी अरुण कुमार राय, मण्डल संयोजक गिरिजाशंकर पटेल,सह संयोजक विनायक पटनायक,मण्डल अध्यक्ष जतिन कुमार साव,महामंत्री सीताराम पटनायक,राजेश बेहरा अन्य अतिथि एवं मण्डल पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


