सीएचसी तमनार में कोविड़ 19 वेक्सिनेशन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सीएचसी तमनार में कोविड़ 19 वेक्सिनेशन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 22.11.2020 तमनार में कोविड़ 19 वेक्सिनेशन प्रशिक्षण 22 दिसम्बर को करण भवन में बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,रायगढ़ से वीसीसीएम पंकज मिश्रा,कोल्ड चैन प्रभारी वृंदा बोहिदार,चिरायु के एमओ सिकन्दर सोनवानी,मिथलेश पटेल,एम ओ देवेंद्र देवांगन,आरएमए, बीपीएम,बीईटीओ, सीसीएच स्टाफ नर्स आरएचओ अन्य स्टाफ की उपस्थिति में कोविड़ 19 वेक्सिनेशन प्रशिक्षण आयोजित की गई।वेक्सिनेशन तैयारियां के संबंध में जानकारियां बताते कहा गया कि आगामी कुछ माह में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, कार्यकर्ताओं को लगाई जाएगी।जनवरी 2021 में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम,शिशु संरक्षण माह में टीकाकरण की जाएगी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दी गई है। कोरोना वैक्सीन के स्टॉक और टीकाकरण को ट्रैक करने के लिए Co-WIN नाम के प्लेटफॉर्म,राज्य,जिला और ब्लॉक लेवल पर टास्क फोर्सेज एवं ग्राम स्तर पर टीम के बारे में जानकारी दी गई।Co-WIN नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है जिससे कोविड-19 वैक्सीन डिलिवरी की रियल-टाइम में मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसका मोबाइल ऐप भी डिवेलप किया गया है। “Co-WIN को ऐसे प्लेटफॉर्म की तरह डिवेलप किया गया है जहां वैक्सीन को उसके तापमान के साथ ट्रैक किया जाएगा।


