केलो बनांचल तमनार के स्कूली बच्चों को एंड्रॉइड मोबाइल मिलने से गदगद

केलो बनांचल तमनार के स्कूली बच्चों को एंड्रॉइड मोबाइल मिलने से गदगद

संदेशा @ तमनार 24.12.2020
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में “एक मोबाइल का दान- शिक्षा के लिए वरदान”तमनार के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज हाई स्कूल के 5 छात्र छात्राओं को एंड्राइड मोबाइल प्रदाय किया गया ।
मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में रहने ऐसे स्कूली बच्चे जो स्मार्ट फोन के अभाव में ऑनलाईन क्लास का लाभ नहीं ले पा रहे है ऐसे बच्चों को कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल पर जिला प्रशासन रायगढ़ के सहयोग से समुदाय को प्रेरित कर दान के माध्यम से स्मार्ट फोन प्राप्त किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तमनार में रायगढ़ से प्राप्त 5 एंड्रॉयड मोबाइल मोबाइल सेट का वितरण किया गया।हाई स्कूल के छात्र देवकरण,ममता राठिया ,सुरज रौतिया,कुंती यादव,दशमती को प्रदाय किया गया।और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ऑनलाइन पढाई से जुड़े रह कर सतत शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नायब तहसीलदार तमनार अनुराधा पटेल,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस के प्रधान,एबीईओ उत्तराकुमार सिदार ,बीआरसीसी एसके पंडा,विकास रंजन सिन्हा,दुलेन्द्र पटेल, प्रताप बेहरा,मोती चौधरी,अश्वनी मालाकार,राजू डनसेना पत्रकारगणो की उपस्थित रही। 
