पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 24.12.2020 पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा 24 दिसम्बर को शासकीयकरण करने हेतु रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञात हो कि सरकार और सचिव संघ की वार्ता विफल हो गई।जिससे अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सचिव संघ द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।
सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष सदानंद पटनायक ने बताया कि प्रांतीय सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 24 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय में रैली निकालकर तहसीलदार,सीईओ जनपद पंचायत को ज्ञापन सौपा गया। 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दो साल की परीक्षा अवधि बाद शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने को लेकर 65 विधायकों द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

ज्ञापन में पंचायत सचिव 29 विभागों के अनेक प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त सभी कर्मचारियों को शासन द्वारा शासकीयकरण कर दिया गया है जबकि ग्राम पंचायत सचिव शासकीय करण से वंचित हैं।
रैली ज्ञापन में अध्यक्ष सदानन्द पटनायक,सत्यनारायण गुप्ता,उग्रसेन साहू,शोविन्द चंद पटेल,उमती चौहान,संतोषी श्रीवास,सरिता राठिया,प्रभात मिश्रा,महेंद्र बेहरा, जय कुमार पटनायक,इयाराम,गनपत राठिया, ठंडाराम भोय,मनोहर राठिया, हेमसागर,तुक लाल,उग्रसेन नायक, निराकार सिदार अन्य सचिवो की उपस्थिति रही।
