‘हमारा शहर हमारी पहचान’ प्रतियोगिता का आयोजन..इच्छुक प्रतिभागी एक सप्ताह के अंदर अपना जवाब भेजें

रायगढ़। रायगढ़ दृष्टि संस्था व केके फिल्म्स के डायरेक्टर सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने बताया कि जिले के भावी पीढ़ी के युवाओं व बच्चों को शहर व जिले की विभिन्न ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक, सामाजिक व अन्य विशेषताओं से अवगत कराने के उद्देश्य से खास पहली बार सोशल मीडिया व अखबार के माध्यम से ‘हमारा शहर हमारी पहचान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज सोमवार से हो चुका है। इच्छुक प्रतिभागी एक सप्ताह के अंदर अपना जवाब मोबाइल वॉट्सएप नंबर – 9827177019 या ई-मेल आईडी kamalsharma.raigarh @ gmail.cam मे सेंड कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत अखबार व सोशल मीडिया में अलग-अलग दिन 20 तस्वीरें प्रकाशित की जाएंगी जिसे पहचाना होगा और उसका सही नाम व स्थान बताना होगा। उत्तर देने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया जाएगा। इसके पश्चात प्राइज वितरण होगा। प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य रायगढ़ जिले के हर चीजों को जन-जन तक पहुंचाना है। विजयी प्रतिभागियों का नाम फेसबुक, वॉट्सएप, ट्यूटर व अखबारों में भी अपडेट किया जाएगा।




