तमनार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सराईपाली के वरिष्ठ नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

संदेशा @तमनार # दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद के ग्राम सराईपाली के वरिष्ठ नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर छायाचित्र में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वरिष्ट नागरिको ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की भारत माता की तन मन धन से समर्पित होकर सेवा को स्मरण करते उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश में विभिन्न योजनाएं चलाई गई, जिसका हर व्यक्ति को लाभ मिला है। उन्होंने हमेशा सभी वर्गो का सम्मान किया है। इस अवसर पर दानी राम खम्हारी,बिहारी लाल भोय,नेहरू लाल भोय,दौलत राम,विद्याधर,सुरेन्द्र भोय,महेश भोय अन्य नागरिक शामिल हुए।

