भाजपा की विचारधारा पीएम मोदी से प्रभावित होकर देवगांव के पंचों व ग्रामीणों ने प्रवेश किया भाजपा

भाजपा की विचारधारा पीएम मोदी से प्रभावित होकर देवगांव के पंचों व ग्रामीणों ने प्रवेश किया भाजपा
संदेशा @तमनार @दुलेन्द्र पटेल
तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवगांव में लक्ष्मी पूजन समारोह के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस पर पंचों और ग्रामीणों ने भाजपा के नीति सबका साथ सबका विकास पीएम नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किये। भाजपा प्रवेश कराने में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं जिला महामंत्री विनायक पटनायक , जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 18 श्रीमती सहोद्रा दुर्गेश राठिया , जतिन साव मंडल अध्यक्ष तमनार, राधिका राठिया सरपंच ग्राम पंचायत, तुलसी साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत देवगांव,के दिशा निर्देशन में भाजपा प्रवेश कराने में सराहनीय योगदान रहा। सभी पंचों को सम्मान के साथ भगवा गमछा देकर बीजेपी में प्रवेश कराया गया ।कृष्णा राठिया, बीरबल सीदार, सत्यवती सारथी, निर्मला मांझी, पंच गण, अन्य कल्पना साव, हीरालाल यादव, जयलाल राठिया, करण साव, विजय राठिया, चैतान चौहान, दौलत चौहान ने बीजेपी में प्रवेश किए।


