सराईपाली के तालाब में मर रही मछलियां… पर्यावरण विभाग प्रशासन नही कर रही कोई कार्यवाही

सराईपाली के तालाब में मर रही मछलियां… पर्यावरण विभाग प्रशासन नही कर रही कोई कार्यवाही
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 8.1.2021केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार ग्राम पंचायत सराईपाली के तालाब में सैकड़ो मछलियां हर दिन मर रही है जिससे मछली पालन करने वाले चिंतित है।सराईपाली स्थित उद्योगों के जहरीले डस्ट की वजह से गांव में निस्तारित योग्य तालाब पूर्ण रूप से
प्रदूषित हो गया है।
ग्रामीणजनों ने बताया कि व्यापक मात्रा में तालाब की मछलियां मर रही है। जिससे तालाब बदबूदार हो गया है इस विषय पर ग्रामीणों द्वारा मई 2020 में जिला पर्यावरण अधिकारी को सूचना दिया गया था परंतु आज तक इसके ऊपर में कोई कार्यवाही नहीं हुई है पर्यावरण विभाग से अधिकारी आकर पानी का सैंपल इकट्ठे किए और उस सैंपल की रिपोर्ट आज तक ग्रामीणों को साझा नहीं किया गया है ना ही कंपनियों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की जा रही है जिसकी वजह से गांव के लोगों को चर्म रोग जैसे समस्या झेलनी पड़ रही है उद्योगों के आने से लोगों में एक उम्मीद होती है कि क्षेत्र विकसित होगा लेकिन इन उद्योगों के जहरीले धुंवे और डस्ट से क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर व वनोपज,फसल,जलस्रोत तालाब बर्बाद हो रहा है।


