छत्तीसगढ़ में मिले 99 नए कोरोना पॉजिटिव 🔹 कोरोना पॉजिटिव रायगढ़ में 5 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में मिले 99 नए कोरोना पॉजिटिव
🔹 कोरोना पॉजिटिव रायगढ़ में 5 नए मरीज

रायपुर संदेशा 7.7.2020
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज 99 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है. जिला रायपुर से 46, जांजगीर-चांपा से 19, बिलासपुर से 9, कांकेर से 7, नारायणपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलौदाबाजार से 3, बीजापुर से 2, राजनांदगांव व बेमेतरा से 1-1 मरीज मिले हैं. पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं सोमवार देर रात कुल 11 (गरियाबंद से 6, दुर्ग व दंतेवाड़ा से 2-02, कांकेर से 01) कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी.
रायगढ़ जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें खरसिया विकासखंड में 02 मिले जिसमें चपले से 1, डोमनारा से 01, सारंगढ़ से 2 जिसमें प्राइमरी कांटेक्ट से 1 और 1 झारखंड से आया हुआ है तथा बरमकेला विकासखंड में 1 मरीज जो कुछ दिन पहले बेंगलुरु से आया हुआ है। जिले में मेरे 5 नए कोरोना में मरीजों की पहचान की गई है। जिसकी पुष्टि रायगढ़ सीएचएमओ एसएन केसरी ने की है।


