
मुख्य आरोपी सुधीर सिंह का भाई वरूण सिंह व अन्य 01 आरोपी गिरफ्तार
सभी चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ जारी
संदेशा रायगढ़@दुलेंद्र पटेल 07.07.2020 एटीएम वेन लूटपाट के अपराध के विवेचनाक्रम में मुख्य आरोपी सुधीर सिंह के भाई *वरूण सिंह* को कल दिनांक 06.07.2020 को कोतरारोड पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। वरुण सिंह से पूछताछ में उसके तथा उसके साथी *रजनीश कुमार पांडे* की भी अपराध में संलिप्तता की जानकारी मिली जिस पर लूटपाट के अपराध में दोनों को देर रात्रि गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश कर 02 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ।

इस प्रकार पूर्व गिरफ्तारसुदा आरोपी *सुधीर सिंह एवं पिंटू वर्मा* समेत सहित कुल 4 आरोपियों का कोतरारोड पुलिस, पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ कर रही है ।
दिनांक 06.07.2020 को गिरफ्तार आरोपी 1- वरुण सिंह पिता झूलन सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम खम्हौरी जिला सिवान बिहार हाल मुकाम सूर्या कांप्लेक्स पतरापाली थाना कोतरारोड
2-रजनीश कुमार पांडे पिता राकेश कुमार पांडे उम्र 20 साल ग्राम सभा थाना दरौंदा जिला सिवान बिहार हाल मुकाम सूर्या कांप्लेक्स पतरापाली कोतरारोड ।


