अभा अघरिया समाज नगर इकाई रायगढ़ का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

अभा अघरिया समाज नगर इकाई रायगढ़ का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
?नगर इकाई की सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता,एकता सुदृढता सराहनीय -भुवनेश्वर पटेल

रायगढ़ /दुलेन्द्र पटेल 22.3.2021 अखिल भारतीय अघरिया समाज नगर ईकाई रायगढ़ का वार्षिक सम्मेलन बाल सभा 21 मार्च रविवार को अघरिया सदन कोतरा रोड रायगढ़ में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी,अति विशिष्ट अतिथि सुषमा प्रकाश नायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल की अध्यक्षता एवं 6 चौधरी,18 नायक,60 पटेल गोत्र के सैकड़ो सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

रंगोली प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह व अतिथियों को गमछा वस्त्र भेंट किया गया। सामाजिक कुरुति का उन्मूलन, जूता चोरी प्रथा बंद करने,सीमित दशकर्म संस्कार करने,तिझा नेग में अत्यधिक पकवान नही देने,बेटियो के बेहतर पालन पोषण पढाने संकल्प,अघरिया सदन के बगल महिला सांस्कृतिक भवन आबंटन,अघरिया धाम निर्माण में आदर्श ग्राम बनाने आव्हान किया गया।
सर्वप्रथम इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर अतिथियों का पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल ने सामाजिक इतिहास,नियमावली रायगढ़ नगर की जानकारी कोषाध्यक्ष कुंजराम पटेल द्वारा सारगर्भित वार्षिक आय व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत, सचिव घनश्याम पटेल ने बताया कि नगर में 806 परिवार,संरक्षक सदस्यता विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष ने कहाकि अघरिया समाज नगर इकाई की सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता एकता सुदृढता में सराहनीय है। सामाजिक विकास में युवाओ महिलाओ वरिष्टजनो,जनप्रतिनिधियों,कर्मचारियों,व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान है।रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्दकुमार पटेल जी द्वारा सामाजिक कार्यक्रम ने भागीदारी निभाते हुए सराहनीय योगदान दी जा रही है।जूता चोरी,सामाजिक कार्यक्रम में मांसाहार हर क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंध है, समस्त सामाजिक बन्धु
नियमावली का परिपालन करें। आस्था का केंद्र अघरिया धाम भव्य श्री राधा कृष्ण मन्दिर,गार्डन, संग्रहालय के लिए यथा दान सहयोग कर पूण्य के भागीदार बनें।उन्होंने महिला सांस्कृतिक भवन हेतु अति विशिष्ठ अतिथि सुषमा प्रकाश नायक जी से आबंटन व निर्माण में सहयोग करने आव्हान किया। अति विशिष्ठ अतिथि सुषमा प्रकाश नायक ने कहाकि जनप्रतिनिधी किसी भी पार्टी के हो समाजिक कार्यो में सहयोग करना चाहिये,हमारे समाज के विधायक व मंत्री जी युवा है समाज के वरिष्ट बन्धुओ उन्हें सामाजिक कार्यो में मार्गदर्शन सुझाव प्रदान करें जिससे समाज का सर्वांगीण विकास होगा।केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल ने बताया कि समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ लेकिन हमारे समाज के छात्र छात्राएं युवा संस्कृति से विमुख होते जा रहे है माता पिता उन्हें शिक्षित के साथ संस्कारवान बनाये।हमारी सामाजिक गतिविधियां अन्य समाज हेतु प्रेरणादायी है नियमावली गौरव को बनाये रखें।केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी ने बाल सभा वार्षिक उत्सव के महत्व को बताते नगर इकाई रायगढ़ में भी हर वार्ड में अध्यक्ष,युवा महिला मंच कार्यकारिणी गठन कर समाजिक एकता सुदृढ़ता बढ़ाने की बात कही गई।
सामाजिक सुदृठता, एकता,उत्थान नवीन कार्य योजनाओं एवं युवाओ महिलाओं की भूमिका पर उमाशंकर पटेल,विनोद पटेल,भोजराम पटेल,डमरूधर पटेल,अवध राम पटेल, चन्द्रशेखर चौधरी,नरेश्वर पटेल अन्य वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया।स्वाति पटेल,प्रियांशी नायक, हंसिका नायक की मनमोहक रंगोली व कवि तेज़ राम नायक के कविता पाठ से गदगद हुए। सम्मेलन का मंच संचालन प्रमोद कुमार पटेल द्वारा किया गया।केंद्रीय प्रतिनिधि मेघनाथ पटेल ने समस्त अतिथियों सामाजिक माता बहनों बन्धुओ का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा किया गया।स्वादिष्ट भोजन मिष्ठान खिलाया गया।
वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल अति विशिष्ट अतिथि सुषमा प्रकाश नायक,अध्यक्षता लक्ष्मीकांत पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका पटेल,युवा मंच संयोजक डॉ योगेश पटेल,टुकेश्वरी मनोज पटेल,प्रवक्ता दिनेश चौधरी,सेत राम पटेल,केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद पटेल,लक्ष्मण पटेल,अंचल प्रभारी नरेश्वर पटेल,सह सचिव धनंजय पटेल,प्रेम शंकर चौधरी,भुवन लाल पटेल,मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल,महिला सह संयोजिका कमला पटेल,हेमलता पटेल,सावित्री पटेल,मंजू पटेल,सुशीला पटेल,डॉ दुर्गा पटेल,कामता पटेल,अविनाश पटेल, अध्यक्ष खरसिया अवध राम पटेल,अध्यक्ष तमनार मानसिंह नायक,रायगढ़ ग्रामीण डमरूधर पटेल,पुसौर अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,पूर्व नगर अध्यक्ष उमाशंकर पटेल,निराकार चौधरी,धनीराम चौधरी,मनीष चौधरी,चतुर्भुज पटेल,हेमलाल पटेल,याद लाल नायक,हेमलाल पटेल,गिरधर चौधरी,तेज राम नायक अन्य अतिथिगण एवं नगर इकाई कार्यकारिणी रामावतार पटेल,दिनेश नायक,अजय नायक,संदीप चौधरी,रूपराम पटेल,नरेंद्र पटेल,हेमकुमार पटेल,दीपक पटेल,हिरालाल पटेल,चन्द्रजीत पटेल,प्रेमलाल पटेल,प्रह्लाद पटेल,दादूराम पटेल,देवराज पटेल एवं माता बहन,बच्चे युवा,गणमान्य नागरिक,सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।
