जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन “05 आर” रिड्यूस, रीयूज, रिचार्ज, रिसाइकिल एवम् रिस्पेक्ट पर की गई विस्तृत परिचर्चा

जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
“05 आर” रिड्यूस, रीयूज, रिचार्ज, रिसाइकिल एवम् रिस्पेक्ट पर की गई विस्तृत परिचर्चा

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 22.3.2021 विश्व जल दिवस 22 मार्च के अवसर पर जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा जेपीएल तमनार के निकटस्थ ग्रामों रेगांव, झिंकाबहाल, महलोई, कोंडकेल व ग्राम कसडोल में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल कि उपयोगिता के विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीण जनों एवम् बच्चों को जल की हमारे जीवन पर महत्व और वर्तमान परिपेक्ष्य में इसकी समस्या परिचर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान यह बताया गया कि जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। जल की एक एक बूंद को बचाए रखने के लिए हमें उपयुक्त उपाय सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे कि आने वाले समय में जल की समस्या से हमें मुक्ति मिल सके।

