महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के आनलाइन तृतीय शिविर का समापन समारोह

महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के आनलाइन तृतीय शिविर का समापन समारोह
तमनार / दुलेन्द्र पटेल 23.3.2021 महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में चल रहे आनलाइन तृतीय शिविर का समापन आज सम्मान समारोह और शहीद दिवस के रूप में मना कर संपन्न हुआ। महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ अब तक तीन शिविर किए और तीनों शिविर में 600 से अधिक लोगों ने योग शिक्षक का प्रशिक्षण का लाभ उठाया। शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा पांच अन्य राज्य के लोग भी सम्मिलित थे।
आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला पतंजलि योग समिति तेलंगाना की राज्य प्रभारी मंजूश्री दीदी एवम महिला पतंजलि योग समिति उत्तराखंड के राज्य प्रभारी सीमा जौहर दीदी जी, पतंजलि संगठन छत्तीसगढ़ के भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल भैया जी एवं सह- राज्य प्रभारी अनूप बंसल भैया जी राज्य कार्यकारिणी रामस्वरूप पटेल भैया तिलक राम साव भैया रविंद्र स्वर्णकार भैया पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी मनोज पाणिग्रही भैया सह राज्य प्रभारी छविराम साहु युवा भारत समिति के राज्य प्रभारी जयंत भारती भैया एवं महिला पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा दीदी जी उपस्थित थे। मेजबान के रूप में महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के सहराज्य प्रभारी गंगा दीदीजी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू दीदी जी, हेमलता साहू दीदी जी,संवाद प्रभारी सरिता साहू दीदी जी, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी गीतांजलि पटनायक दीदी जी उपस्थित थे। साथ ही जिला सोशल मीडिया प्रभारी ,जिला प्रभारी, महामंत्री संगठन मंत्री,तहसील प्रभारी, कोषाध्यक्ष व कर्मठ बहनें भी उपस्थित थे।


