जेपीएल परिवार तमनार ने बाबूजी ओपी जिंदल को अर्पित की श्रद्धा सुमन,प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

जेपीएल परिवार तमनार ने बाबूजी ओपी जिंदल को अर्पित की श्रद्धा सुमन,प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ रक्तदान शिविर का आयोजनसामुदायिक विकास एवं इस्पात जगत के पुरोधा बाबूजी श्री ओम प्रकाश जिंदल जी की पुण्यतिथिजेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा दिव्यांग बच्चों को सहायक कृत्रिम यंत्र, वाटर फिल्टर, छात्रवृत्ति एवं वाद्य यंत्र वितरण
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 31.3.2021 कर्मयोगी, उद्योगपति, राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी परम श्रद्धेय बाबूजी श्री ओम प्रकाश जिंदल जी की 16 पुण्यतिथि 31 मार्च को उनके द्वारा समाज के विकास में किए गए पुनीत कार्यों को स्मरण करते हुए जिंदल परिवार जेपीएल तमनार ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों को स्मरण करते हुए दिन का शुभारंभ सावित्री नगर स्थित बालाजी मंदिर में रामायण पाठ, हवन एवं पूजन का आयोजन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के साथ किया गया तथा संपूर्ण दिवस विभिन्न जन हितेषी कार्यक्रमों का आयोजन किए गए, जिसमें जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा दिव्यांग बच्चों को सहायक कृत्रिम यंत्र, लिटिल एंजेल सेंटर के बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्धता हेतु वाटर फिल्टर, प्रतिभावान विद्यार्थियों को ओपी जिंदल स्टार ज्वैल्स छात्रवृत्ति वितरण एवं विशेष संरक्षित आदिवासी विरोध समुदाय को वाद्य यंत्र का वितरण किया गया।
वही फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सावित्री नगर तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सर्वप्रथम जिंदल पावर लिमिटेड के मुख्य द्वार पर प्रतिस्थापित बाबूजी के प्रतिमा के समक्ष श्री नगीन कोठारी प्रेसिडेंट एवं यूनिट हेड जेपीएल तमनार, मेजर जनरल रिटायर्ड श्री गजेंद्र प्रसाद, प्रेसिडेंट जेपीएल तमनार, श्री अार डी कटरे, उपाध्यक्ष, श्री संदीप सांगवान, सहायक उपाध्यक्ष, श्री अजीत राय, सहायक उपाध्यक्ष, श्री रामनिवास सरोया, श्री सुनील अग्रवाला, श्री आर पी पांडे, श्री ऋषिकेश शर्मा, श्री सुदीप सिन्हा, श्री बी डी सोनी श्री अशोक कुमार पंडा एवं विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष वरिष्ठ व कनिष्ठ प्रबंधकों ने पुष्प अर्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जन हितेषी एवं विकास कार्यों को स्मरण किया।

