जेपीएल तमनार के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग हुए घायल,तमनार पुलिस तत्काल पहुंचाई अस्पताल

जेपीएल तमनार के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग हुए घायल,तमनार पुलिस तत्काल पहुंचाई अस्पताल

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 4.4.2021 तमनार थाना क्षेत्र के जेपीएल तमनार के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गम्भीर घायल को तमनार पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचाई। सीएचसी के डॉ डी एन पटेल द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलो की पहचान कुंजेमुरा निवासी आकाश खेस पिता भक्ति प्रसाद खेस,उदबासु पिता नत्थू दास एवं यार सिंह सिदार पिता राम साय सिदार एन जी कालोनी शारदा मन्दिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जेपीएल बैंक के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे इनके सिर में चोट आई है।
थाना प्रभारी किरण गुप्ता आरक्षक हरीश पटेल,कालिया गुप्ता ने तत्काल अपने ही गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती कराकर उपचार कराई जा रही है।