भाजपा मंडल तमनार ने समकेरा में 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

भाजपा मंडल तमनार ने समकेरा में 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
तमनार /दुलेन्द्र पटेल भारतीय जनता पार्टी मण्डल तमनार ने कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ग्राम समकेरा में 6 अप्रेल को भाजपा के 41वें स्थापना दिवस मनाया गया। 41वें स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया गया जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है।महापुरुषों के छायाचित्र में पूजा अर्चना करते हुए उन्हें याद किया गया।

मण्डल अध्यक्ष जतिंन कुमार साव ने कहाकि भाजपा के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। संघर्ष और परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा दो सीट से लेकर 303 सीट तक जा पहुंची है। देश का कोई ऐसा कोई क्षेत्र नही है जहां भाजपा का संगठन नहीं है। अंत्योदय को अपना लक्ष्य मानने वाली पार्टी का सिपाही होना ही अपने आप मे गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जतिन साव,महामंत्री स्वरूप पटनायक, उपाध्यक्ष संजय पटनायक,जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा राठिया,जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया जी ,ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच संघ जानकी राठिया,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता बारीक,आई टी सेल प्रमुख राम पटनायक ,कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता दाऊ सिंह सिदार,पनिक राम राठिया,खगेश्वर प्रधान, तुलसी प्रधान, पनकु राम पटेल,सिदार राठिया,सेत कुमार राठिया,हरिहर गुप्ता अन्य महिलाएं एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
