नवरात्र हेतु कलेक्टर से मिले माँ बंजारी धाम समिति कार्यकर्ता, कोविड़ 19 गाइड लाइन के अनुसार करे नवरात्र-कलेक्टर

नवरात्र हेतु कलेक्टर से मिले माँ बंजारी धाम समिति कार्यकर्ता, कोविड़ 19 गाइड लाइन के अनुसार करे नवरात्र-कलेक्टर
?नवरात्र में कलश यात्रा,भजन कीर्तन,सामूहिक भोज भंडारा ,मीना बाजार प्रतिबन्ध रहेगा।

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 8.4.2021 सर्व शक्तिपीठ मां बंजारी धाम तराईमाल में चैत्र नवरात्र 61वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन हेतु रायगढ़ कलेक्टर श्री भीमसिंह से माँ बंजारी धाम समिति कार्यकर्ता मिलकर नवरात्र पर्व के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा की गई।कोरोना संकट काल में मनोकामना दीप प्रज्वलन हवन पूजन माँ बंजारी देवी के परंपरा का निर्वहन करते सादगी पूर्ण कोविड़ 19 बचाव शासन के गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। अंकुर गौटिया ने बताया कि बंजारी माई की कृपा से बरसों से परंपरा अनुसार नवरात्रि पर्व में मां बंजारी देवी नव दुर्गा की पूजा अर्चना अखंड मनोकामना दीप प्रज्वलित की जाती है इस वर्ष 12 अप्रैल से 21 अप्रैल तक नवरात्र पर्व है। कलेक्टर ने कहाकि कोविड़ 19 संक्रमण बचाव शासन के गाइड लाइन के अनुसार नवरात्रि करें। मन्दिर समिति सीमित पण्डित यजमान के साथ सोशल डिस्टनसिंग मास्क पहनना सुनिष्चित करें
नवरात्र में कलश यात्रा,भजन कीर्तन,सामूहिक भोज भंडारा ,मीना बाजार प्रतिबन्ध रहेगा। एसडीएम अशोक कुमार मार्बल ने मां बंजारी मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओं को मन्दिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज साफ सफाई स्वच्छता रंग रोगन हेतु निर्देशित किए। चैत्र नवरात्र पर मंदिर के दीप गृहों में मनोकामना ज्योति कलश 13 अप्रेल से दीप प्रज्वलित किया जाएगा।मनोकामना दीप प्रज्वलित करने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर प्रबंधन में लगे सेवको कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योति कलश के दर्शन व्हाट्सएप सोशल मीडिया के तहत दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर में लगने वाला मेला मीना बाजार एवं अन्य दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।इस अवसर पर अंकुर गौटिया पंचराम मालाकार,पितरु मालाकार, दुलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।


