TI कृष्णकांत सिंह टीम ने बिना मास्क 52 लोगो व 16 लोगों का एमवी एक्ट के तहत चलानी कार्रवाही करते अर्थदंड वसूला

TI कृष्णकांत सिंह टीम ने बिना मास्क 52 व 16 एमवी एक्ट के तहत चलानी कार्रवाही करते अर्थदंड वसूला

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 14.4.2021 थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 52 लोगो से 26000 रुपये व 16 एमवी एक्ट के तहत 3200 चलानी कार्रवाही करते कुल 29200 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु 14 अप्रेल से 22 अप्रेल तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण ब्यवसायिक अन्य गतिविधियां बंद कर दी गई है। टी आई कृष्णकांत सिंह ने पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गाँव में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए हरसंभव अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 6 बजे से मैदान में डटे रहे।लॉक डाउन में बिना मॉस्क लगाए घूमने वालो को चलान काट कर सख्त चेतावनी दिया जा रहा है । थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एसआई एम डी जायसवाल , एएसआई आशिक रात्रे , एएसआई एस मिन्ज की अलग अलग टीम बना कर पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे।उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाये यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जाएगी।
