
संदेशा बरमकेला @मोहन नायक 08.07.2020
रायगढ़ जिला मुख्यालय रायगढ से सटे किरोड़ीमल नगर में पिछले दिनों एटीएम और कैश वैन में दिन दहाड़े ड्राइवर अरविंद पटेल और गार्ड विनोद पटेल को गोली मारकर साढ़े चौदह लाख की लूट को अंजाम दिया गया था।जिसमे घटना स्थल पर ही कैश वैन चालक की मौत हो गयी थी।इस लूट और हत्या की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मंच गया।
सीसीसी टीवी फुटेज ,ग्रामीणों की सहयोग और पुलिस की ततपरता और साहसिक कार्यवाही के चलते लुटेरे 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिए गए।जिसकी खूब सराहना हो रही है।वही इस वारदात में गम्भीर रूप से घायल गार्ड की इलाज जारी है।स्थिति खतरे से बाहर है स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है।इस बीच वारदात के समय घटनास्थल पर ही मारे गए ड्राइवर अरविंद पटेल की मौत के बाद परिवार में मातम ही मातम है।पत्नी का पति छीन गया तो 8 साल की स्वेता और 12 साल की वर्षा का पिता ,तो बूढ़ा बाप का कंधा देने वाला सहारा।ऐसे बिषम स्थिति में भी परिवार के भविष्य को लेकर कोई ठोस पहल या आस्वाशन अब तक कही से नही मिला है।

*बरमकेला के भिखमपुरा का रहने वाला था अरविंद*
जैसा की विदित है कैश वैन का ड्राइवर अरविन्द पटेल बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत सरिया से 3 कि. मी. दूर भिखमपुरा गॉव का रहने वाला था।वह दो भाइयो में छोटा था जिसकी शादी लगभग 15 साल पूर्व हुआ था और उसके दो फूल सी प्यारी बिटिया है।बड़ी 12 साल की 8 क्लास में गांव में ही पढ़ती है।तो छोटी रायगढ में साथ रहकर भवानी बाल मंदिर स्कूल में 2 क्लास से पास हुई है।इनका भविष्य का सहारा और शहर में पढ़ाने की ख्वाब लेकर गए पिता का आसरा ही छीन गया।उजियारा भविष्य की सपना सजोये इन बच्चियों की सपनो पर फ़िलहाल अंधेरा छा गया है।
एटीएम कैश वैन कंपनी की ओर से अब तक कोई मदद नही
अभी तक सम्बंधित कंपनी जिसके कैश वैन में ड्राइवर था उनके तरफ से या किसी अन्य तरफ से कोई ठोस पहल या आस्वाशन भी नही मिला है।ऐसा मृतक की पत्नी एवं पिता का कहना है।हा यह बात जरूर मीडिया के माध्यम से खबर मिल रही है कि एस. पी. सन्तोष सिंह ने घायल और मृतक के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता का एलान किया है।
जरूरत है मजबूत सहारे की
आखिर जैसा भी हो ।सच तो यह है कि इस वारदात में अगर किसी का दिया बूझा है तो इन दो मासूम बेटियों की और उनके माँ की।कंधा देने की आसरा पाले पिता की।जिनके जिंदगी को यह घटना ने फ़िलहाल अँधेरा कर दिया।अब जरूरत है जिम्मेदार लोगो को उजियारा लाने की दिशा में प्रयास करने की?जिसका इंतजार है… अपलक निहारती नम आँखों से….काश।फिर लौट आता ….???


