
रायपुर सन्देशा @ दुलेंद्र पटेल 08.07.2020
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करके सरकार की ओर गोबर ख़रीदने के फैसले का स्वागत किया गया है और इसके लिए आभार भी जताया है। उनकी ओर से मुख्यमंत्री को एक अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आरएसएस के संगठन के गौ ग्राम स्वावलंबन अभियान के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाक़ात की और उन्होंने कहा कि इस फैसले से समाज स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगा।
प्रतिनिधि मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें गोबर के साथ गौ मूत्र और वर्मी कंपोस्ट भी सरकार की ओर ये ख़रीदे जाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने आरएसएस के प्रतिनिधियों को बताया कि सरकार पहले ही वर्मी कंपोस्ट ख़रीदने का फ़ैसला कर चुकी है और सहकारी समितियां यह कार्य करेंगी।


