अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा सीएचसी तमनार को 10 आक्सीजनके कंसंट्रेटर प्रदान

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा सीएचसी तमनार को 10 आक्सीजनके कंसंट्रेटर प्रदान
तमनार /दुलेन्द्र पटेल अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया गया जिसमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरबा में एक व उप स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में एक प्रदान किया गया। यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल कम पड़ता है उसको ऑक्सीजन उपलब्ध हो पाएगा इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के पदाधिकारी अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के पदाधिकारी तमनार के वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित थे उन्होंने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने अनेक प्रकार से मदद की है यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डॉ डी एस पैकरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरबा के डॉक्टर धीरेंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में सुश्री मंजू को सौंपा गया।


