विधायक चक्रधर सिंह ने सीएचसी तमनार के लिए एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारम्भ

विधायक चक्रधर सिंह ने सीएचसी तमनार के लिए एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारम्भ

संदेशा / तमनार 25.5.2021 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार के लिये इमरजेंसी मेडिकल सर्वसुविधा युक्त एम्बुलेंस सेवा का लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार द्वारा 25 मई को शुभारंभ किया। एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे 365 दिन जनहित के लिये उपलब्ध रहेगा। एम्बुलेंस का उद्देश्य बीमार तथा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करना है जिससे इस प्रकार की घटनाओं से पीडि़त लोगों को राहत मिल सके तथा जनहानि की संभावना को भी कम किया जा सके। किसी भी मरीज को आपातकालीन समय में एम्बुलेंस में पूरी तरह से प्रशिक्षित टीम की निगरानी में मरीजों को समय रहते ही नजदीकी चिकित्सा परिसर स्थान पर पहुंचाया जायेगा।इस अवसर पर विधायक चक्रधर सिंह सिदार,बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,स्टाफ एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



