खरसिया के रायगढ़ चौक के पास व्यापारी से सरेआम लूट, अंजोरीपाली दुकान से हिसाब का पैसा लेकर लौट रहा था युवक….

ब्रेकिंग न्यूज
रायगढ़ संदेशा @दुलेंद्र पटेल 08.07.2020
🅾️ *खरसिया के रायगढ़ चौक के पास व्यापारी से सरेआम लूट, अंजोरीपाली दुकान से हिसाब का पैसा लेकर लौट रहा था युवक*
🅾️ *बाईक पर सवार बदमाशों ने पैसे से भरा बैग लूटकर भागे, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर रही खोजबीन*
🅾️ *करीब डेढ़ लाख रुपये ले उड़े लुटेरे, खरसिया थाना प्रभारी ने की पुष्टि*
*रायगढ़ टॉप न्यूज 8 जुलाई।* रायगढ़ जिले में फिर से 1 बड़ी लूट की घटना हुई है। जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने खरसिया के रायगढ़ चौक के पास एक युवक से करीब डेढ़ लाख रूपये लूट कर फरार हो गये हैं। इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी ने रायगढ़ टॉप न्यूज को बताया कि खरसिया के रायगढ़ चौक में आज एक युवक से करीब 1 से डेढ़ लाख रूपए की लूट की घटना हुई है। व्यापारी युवक का नाम शिवम अग्रवाल बताया जा रहा है। जो दुकान बंद कर वापर अपने घर जा रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है।

