कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान कछार में शत प्रतिशत टीकाकरण 🔹जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों द्वारा आवागमन व्यवस्था से ग्रामीण हुए गदगद

कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान कछार में शत प्रतिशत टीकाकरण
🔹जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों द्वारा आवागमन व्यवस्था से ग्रामीण हुए गदगद

रायगढ़ @संदेशा 24 कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान कछार में सुबह 7 बजे ग्राम पंचायत सरपंच पन्नम दिनेश निराला एवं उपसरपंच गुड्डी डोलनारायन पटेल,सचिव ईश्वरी चौधरी के साथ प्रधान पाठक भुवनेश्वर पटेल,स्वास्थ विभाग से मीना सिस्टर,उषा पटेल,मितानिन कार्यक्रम के बी सी उर्मिला पटेल,शिक्षक सुरेश पटेल,संतराम पटेल ने माता सरस्वती के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर टीकाकरण आरम्भ किया सुबह के समय जब लोगों का रुझान कम आया तो भुवनेश्वर पटेल प्रधान पाठक,सचिव ईश्वरी चौधरी,दिनेश निराला,प्रचार्य पी सी बघेल,गजेंद्र सिदार, तीर्थानन्द,टीकम,गौरीशंकर सर,मुरलीधर सर,शुष्मा मेडम,भानुप्रिया मेडम,डोलनारायन पटेल,दीनदयाल निराला,सन्तोष,नरसिंह सिदार,लक्ष्मण सिंह, उर्मिला पटेल बी सी,रामबाई,माधुरी,पूर्णिमा,मीना,जमुना साहू,शुशीला माझी,देवकुवर,सावित्री,मीना महंत,रथबाई,भगवती,कमलेश्वरीमोहरमती,पद्मिनी पटेल,स्वसहायता समूह के माताओं,मितानिन लोगों के साथ ग्राम कछार भ्रमण कर सभी पात्र लोगों को समझा कर भुवनेश्वर पटेल जी ने टीकाकरण स्थल उपस्वास्थ्य केंद्र कछारअपने निजी वाहन कार से पहुचाने लगे,गजेंद्र सिदार सर अपने मोटर बाइक से पहुचाने लगे,सरपंच पति दिनेश निराला एवं सचिव ईश्वरी चौधरी जी अपने निजी दोपहिया वाहन से टीकाकरण स्थल तक सभी को पहुचाने का कार्य करते रहे,इससे सभी प्रेरित होकर टीकाकरण करवाने हेतु सभी स्वेच्छा से आगे आते गए,162 के लक्ष्य था जिसको सभी कर्मचारियों,पंचायत प्रतिनिधियों के मेहनत से 183 लोगों ने आज टीकाकरण करवा लक्ष्य से अधिक की प्राप्ति दिलवा दिए,ग्राम पंचायत कछार द्वारा सभी कर्मचारियों के कर्तब्यनिष्ठता को देखकर स्वदिस्ट भोजन की ब्यवस्था किये, आज दिन भर पूरे उत्साह के साथ सभी शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,पंचगण,एवं स्वसहायता समूह के माताएं सभी टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने कर्तब्य निर्वहन करते रहे।



