लमडांड खेत मे ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दबकर मौत,तमनार थाने में मामला दर्ज

लमडांड खेत मे ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दबकर मौत,तमनार थाने में मामला दर्ज

तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम लमडांड के खेत मे ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।तमनार थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
थाना तमनार से जानकारी के अनुसार कार्तिक राम मराठा पिता उत्तम राम मराठा उम्र 47 वर्ष ग्राम लमडांड थाना तमनार का रहने वाला है कि आज दिनांक 04.07.2021 को उसका लडका कमलेश मराठा नहा कर घर आकर करीब 02.00 बजे दिन खाना खाने की तैयारी कर रहा था कि उसी समय गांव के माधव टोप्पो विक्की टोप्पो घर आकर बोले की चलो खेत में ट्रेक्टर फंस गया हैं जल्दी चलो कहने पर लडका कमलेश मराठा बिना खाना खाये माधव टोप्पो विक्की टोप्पो के साथ खेत चले गये कि करीब 02.30 बजे दिन कार्तिक के बहु ने बताया कि घर सामने खेत में ट्रेक्टर पलट गया हैं।कार्तिक राम जाकर देखा खेत में ट्रेक्टर पलटा था जिसमें नागर भी लगा था ट्रेक्टर के चारों चक्का उपर तथा ट्रेक्टर के नीचे लडका कमलेश मराठा दबकर फौत हो गया था उक्त ट्रेक्टर ग्राम लमडांड के श्याम राठिया,रूप सिंह राठिया ,जय कुमार राठिया का ट्रेक्टर हैं ट्रेक्टर का नंबर व चालक कौन था नही मालूम हैं कोई व्यक्ति ट्रेक्टर को उपेक्षापूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से लडका कमलेश मराठा कि मृत्यु हुई हैं। आवेदक के रिर्पोट पर थाना तमनार में अपराध क्र 0216/21 धारा 304 A IPC का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


