सावधान …ओंगना और पोटिया के बीच घुमनारा जंगल के आसपास हाथी कर रहे विचरण

सावधान …ओंगना और पोटिया के बीच घुमनारा जंगल के आसपास हाथी कर रहे विचरण
धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 शेख आलम

धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत ओंगना और पोटिया के बीच घुमनारा जंगल के पास हांथियों का दल देखा गया जिसमे अलग-थलग एक अकेला नर दंतैल हांथी होने की ख़बर है…. बता दें आज 24 अगस्त शाम करीब 6 से 7 के बीच हांथियों की चिंघाड़ने की आवाज घुमनारा जंगल के पास गूंजने लगी….जिसे सुनकर काम से वापस घर लौट रहीं महिलाएं खलबोरा अपने घर जाने में सहम गईं….क्योंकि हाथी उसी मार्ग में मौजूद था जिसकी आवाज सुनकर सड़क किनारे आवाजाही करने वाले थम गए….इसी बीच देखा यह गया की वन विभाग से न कोई कर्मचारी व हाथी मित्रदल मौके पे नजर आए….हो सकता है उन्हें क्षेत्र में हाथी आमद की जानकारी न हुई हो….लेकिन बड़ी मशक्कतों के बाद हिमम्मत जुटा कर उसी रास्ते से जा रही ट्रेक्टर में सवार हो कर डरे सहमे खलबोरा गांव अपने घर के लिए लोग रवाना हुए….बताया जा रहा है अभी भी हांथी गांव किनारे जंगल मे विचरण कर रहे हैं….लिहाजा प्रभावित गांववासी हाथी को लेकर बेहद चिंतित हैं

