पुलिस जन चौपाल वार्ड, मोहल्लों के साथ ही अंदरूनी कस्बों में कर रही जनजागरूक “

पुलिस जन चौपाल वार्ड, मोहल्लों के साथ ही अंदरूनी कस्बों में कर रही जनजागरूक “
● जन जागरूकता पखवाडे में अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य
रायगढ़ @ संदेशा 24

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर दिनांक 07/09/2021 से जिला पुलिस सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम *“पुलिस जन चौपाल”* आयोजित कर रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को उनके थानाक्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामों में “पुलिस जन चौपाल” लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने उनका यथोचित निराकरण करने एवं अपराधों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य दिय गया है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने थाना प्रभारीगण एक ही दिन दो या तीन स्थानों पर पुलिस जन चौपाल लगाया जा रहा है ।

*दिनांक 08/09/2021 को* थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एलपी पटेल द्वारा ग्राम कसडोल में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में ग्राम सरपंच तथा महिला स्व समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए जिन्हें थाना प्रभारी द्वारा साइबर क्राइम, बैंक खाते, एटीएम नम्बर, कार्ड नम्बर अंजान व्यक्तियों से साझा नहीं करने का सुझाव दिया गया । अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर प्रतिबंध लगाने जानकारी देने ग्रामवासियों को प्रभारी प्रेरित किये तथा गांव में ग्राम रक्षा समिति बनाने तथा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक,व्हाटसअप पर सावधानी बरतने एवं फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया ।

इसी क्रम में थाना प्रभारी बरमकेला द्वारा ग्राम कपरतुंगा में, चौकी प्रभारी खरसिया द्वारा ठाकुरदिया वार्ड 18 में, थाना प्रभारी चक्रधरनगर ग्राम तिलगा और भगोरा में जन चौपाल में ग्रामवासियों को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया ।
थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा ओडिशा बार्डर पर स्थित ग्राम डूमरपाली में पुलिस जन चौपाल लगा गया, जहां चौपाल में लोगो की समस्या सुनी गई व उन्हें एटीएम ठगी, नौकरी लगाने , जेवर चमकाने , मोबाइल से ठगी के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया । थाना प्रभारी द्वारा गाँव मे अवैध शराब, जुआ, गाँजा अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने पुलिस को सूचना देने कहा गया ।

*दिनांक 09/09/2021 को* थाना तमनार क्षेत्र में तमनार बाजार में, चौकी खरसिया के ठाकुरिया वार्ड 17 में, थाना चक्रधरनगर के ग्राम कोटरापाली में, बरमकेला के ग्राम बरादवन में जन चौपाल लगाये गये ।
*आज दिनांक 10/09/2021 को* बरमकेला के चांटीपाली, तमनार के धौंराभांठा, पूंजीपथरा के ग्राम पूंजीपथरा, कनकबीरा के ग्राम पठारीपाली, चौकी खरसिया के अंजोरीपाली, पूंजीपथरा के ग्राम सामारूमा, कोसीर के ग्राम रींवापार, केडार के ग्राम खजरी में जन चौपाल लगाया गया । ग्राम खजरी के पुलिस जन चौपाल में सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे जिन्हें सायबर क्राईम विभिन्न प्रकार की ठगी के बारे में बताय गया तथा अवैध शराब, जुआ सट्टा , झगड़ा मारपीट की शिकायत के संबंध में लिखित या मौखिक रूप से शिकायत करने को कहा गया । केडार थाने के सहायक उप निरीक्षक लखन यादव द्वारा ग्रामीणों को थाना प्रभारी, बीट आरक्षक के मोबाइल नम्बर देकर किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना की सूचना देने बताया गया है ।


