गोढ़ी में तेज रफ्तार डंफर के एक्सीडेंट करने से महिला की पैर में आई गंभीर चोट,अस्पताल में भर्ती

गोढ़ी में तेज रफ्तार डंफर के एक्सीडेंट करने से महिला की पैर में आई गंभीर चोट,अस्पताल में भर्ती
तमनार @ संदेशा 24 थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी साइकिल दुकान के पास तेज रफ्तार डंफर के एक्सीडेंट करने से महिला पैर मे गंभीर चोट आने से घायल हो गई जिसे सीएचसी तमनार में जांच उपचार के बाद रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। रायगढ़ -तमनार सड़क में बड़े बड़े गड्ढे जर्जर सड़क में हर दिन दुर्घटनाएं घट रही है।21.9.2021 को रायगढ़ तमनार मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत गोढ़ी के साइकिल दुकान के पास शाम 5 बजे स्कूटी सवार माँ -बेटी महिलाओं का अज्ञात वाहन गाड़ी से दुर्घटना घटित हो गया जिसमें डंफर चालक दुर्घटना के बाद घटना स्थल से भाग निकला तो वहीं एक महिला पैर में गंभीर चोट लगने के दर्द से कराहती रही। आसपास के ग्रामीणों के घटनास्थल में इकट्ठा होने पर उसे अस्पताल दाखिल कर दिया गया जहाँ अस्पताल से पीड़ित महिला को इलाज के लिए रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। महिलाएं मुख्य मार्ग में स्थित आमाघाट गांव की बताई जा रही है जो की स्कूटी से मुख्य मार्ग पर आवागमन करने के दौरान डंफर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है की एक महिला के पैर को डंफर के चक्के से रौंद दिया है।

