रायगढ़
भटके बालक को #पुसौर राइनो घर पहुंचा कर की उसके मां के सुपुर्द

भटके बालक को #पुसौर राइनो घर पहुंचा कर की उसके मां के सुपुर्द
रायगढ़ 24
9.2021 आज दिनांक 24/09/2021 को थाना पुसौर अर्न्तगत *ग्राम कोतासुरा* में किसी दूसरे गांव के 06 वर्ष के बालक को गांव में अकेले घूमते देखकर गांव के सज्जन व्यक्ति द्वारा डॉयल 112 को कॉल कर सूचना दिया गया । डॉयल 112 से *पुसौर राइनो* को गुम बालक का इवेंट मिलने पर ERV वाहन में आरक्षक अमर खुंट एवं चालक सतीश चन्द्रा ग्राम कोतासुरा पहुंचे । जहां बालक से पूछने पर अपना नाम शुभम निषाद निवासी वार्ड नं0 15 सरिया का होना बताया । बालक बताया कि अपने दोस्तो के साथ सायकल में गांव से घूमते हुए आया था, उसके दोस्त गांव चले गये, वह छूट गया है । पुसौर राइनो स्टाफ बालक को ERV वाहन में बिठाकर उसके घर जाकर उसके मां के सुपुर्द किया गया ।

