WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम

चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

रायगढ @ संदेशा 24

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला, संगीत और संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियों से समारोह स्थल देर रात तक गुलजार रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध गायक श्री अमित साना, रायगढ़ कथक घराने के हस्ताक्षर पद्मश्री श्री रामलाल बरेठ, श्री भूपेंद्र बरेठ एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया।

*महाराजा चक्रधर सिंह ने कला और संगीत को नई पहचान दी*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह का कला एवं संगीत के क्षेत्र में योगदान अमूल्य है। उनका योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कला-साधना और सांस्कृतिक विरासत की चमक पूरे विश्व में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने कला, संगीत और संस्कृति को सहेजने तथा उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने कथक की समृद्ध परंपरा को रायगढ़ घराने के रूप में स्थापित कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में रायगढ़ को विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके योगदान के कारण रायगढ़ आज देश-दुनिया में कला और संस्कृति के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जाना जाता है।

*देशभर के कलाकारों को एक मंच देता है चक्रधर समारोह*

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ है। इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातिप्राप्त कलाकार एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, शास्त्रीय कलाओं और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। समारोह के सातवें दिन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन सिंह चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री महेश साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...