पडिगांव का मनचला युवक द्वारा महिला से छेड़खानी पर तमनार थाने में मामला दर्ज

पडिगांव का मनचला युवक द्वारा महिला से छेड़खानी पर तमनार थाने में मामला दर्ज
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ मनचले युवक द्वारा हांथ-बांह पकड़कर छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। छेड़खानी के साथ मनचले युवक द्वारा महिला को समाज और गांव में चरित्रहीन बता कर बेज्जती करने की भी धमकी दिया जाता है। पीड़िता ने इसकी शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई है।
पीड़िता बताई कि वह कामकाजी महिला है, अपने काम के सिलसिले में पडिगांव जाती है । ग्राम पडिगांव का विषिकेशन साहू पिछले कई दिनों से डयूटी जाने के दौरान पीछा करता है और बीच रास्ते में रोककर हाथ बांह को पकडकर अश्लील बातें कर लज्जित करता है । विषिकेशन बेईज्त्ती कर दुंगा कहकर धमकी देता था, कई बार परिवारवाले उसको बुलाकर समझाईश भी दिये हैं फिर भी नहीं मानता है ।
बीते 20 सितम्बर को सुबह 10.00 बजे लगभग अमलीढोडा पडिगांव चौराहे पर सुनसान देखकर फिर से छेडछाड करने लगा और गांव, समाज में चरित्रहीन है कहकर बदनाम करने की धमकी दिया । जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने की शरण ली है।पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी विषिकेशन साहू के विरुद्ध अपराध क्र 297/2021 धारा 354, 509 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी फरार है ,पुलिस का दावा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी ।


