तमनार
जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला ●आहत को डायल 112 का पूंजीपथरा राइनो स्टाफ पहुंचाये अस्पताल

जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला ●आहत को डायल 112 का पूंजीपथरा राइनो स्टाफ पहुंचाये अस्पताल
तमनार @ संदेशा 24 आज दिनांक 25.09.2021 के सुबह करीब 11:00 बजे पूंजीपथरा राइनो को ग्राम तुमीडीह के जंगल में भालू एक ग्रामीण पर हमला कर उसके हाथ, पैर को काटकर चोट पहुंचाया था । #पूंजीपथरा राइनो को *मेडिकल इमरजेंसी* का इवेंट मिलने पर ईआरवी वाहन में आरक्षक मुकेश चौबे, ईआरवी वाहन चालक के साथ ग्राम तुमीडीह पहुंचा, जहां भालू के हमले से घायल हुआ नीलांबर मांझी पिता सुकलाल मांझी उम्र 38 वर्ष निवासी तुमीडीह बताया कि सुबह लकड़ी लेने जंगल गया था, वहां अचानक भालू आकर हमला कर दिया, बड़ी मुश्किल से स्वयं को बचाया । आहत को डायल 112 स्टाफ द्वारा सीएचसी घरघोड़ा ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।

