भाजपा मंडल रोडोपाली में हर्षोल्लास से मनाया गया पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

भाजपा मंडल रोडोपाली में हर्षोल्लास से मनाया पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
तमनार @ संदेशा 24 (दुलेंद्र पटेल) 25.9.2021 भाजपा मंडल रोडोपाली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मण्डल कार्यालय,शक्ति बूथ केंद्र व घरो में हर्षोल्लास से मनाया गया।

25 सितम्बर को प्रदेश व जिला भाजपा के मार्गदर्शन में पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा उपाध्याय जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया गया।भाजपा मंडल रोडोपाली अध्यक्ष बंशीधर चौधरी ने बताया कि जिला भाजपा के मार्गदर्शन में मण्डल, शक्ति केंद्र बूथ में उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी,एकात्म मानववाद के द्रष्टा , कुशल संगठनशास्त्री,शिक्षाविद् , भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे।रोडोपाली में पूर्व संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया, मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी, डीडीसी प्रतिनिधि रोहिणी बसंत राठिया,भारत पंडा, गोविंद देहरी,नत्थू बेहरा,बीडीसी हेमलाल साव,बीडीसी जागेश सिंह,बीडीसी देव सिंह राठिया,बीडीसी सुखसागर कलंगा, महेश भोय,अशोक पटेल,भीक लाल नायक,वेदराम राठिया,मधु गुप्ता, संतोष यादव,अभिषेक चौधरी,झुमुक लाल कुराल अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


