पंजाब नेशनल बैंक क्वार्टर मिलूपारा से दो रेंजर साइकिल चोरी होने पर तमनार पुलिस जांच में जुटी

पंजाब नेशनल बैंक क्वार्टर मिलूपारा से दो रेंजर साइकिल चोरी होने पर तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 26.9.2021 पंजाब नेशनल बैंक क्वार्टर मिलूपारा से रात्रि दो रेंजर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर तमनार पुलिस जांच में जुट गई है।दिनांक 25.09.2021 को रात्री में 02(बडे-छोटे) नग साईकिल किमती 13,000 रू. को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया।

आवेदक के आवेदन पत्र से अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी आनन्द कुमार उपाध्याय पिता राधेश्याम उपाध्याय उम्र 34 वर्ष वर्तमान पता पंजाब नेशनल बैंक क्वार्टर मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ का रहने वाला है पंजाब नेशनल बैंक मिलूपारा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है दिनांक 25.09.2021 को रात्री करीब 09:00 बजे घर के परिसर में दोनो साईकिल में लाक लगा रखा था जब सुबह मार्निंग वाक के लिए सुबह 05:45 बजे उठा तो देखा की प्रार्थी के दोनो साईकिल नही थी आसपास पता लगाया गया लेकिन पता नही चल पाया। बैंक के कैमरा में दो संदीग्ध व्यक्ति 01:45 बजे रात के वक्त दिखाई दे रहे है। दोनो साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। साईकिल बडे की किमत 10,000 रू. एवं छोटे की किमत 3000 रू है।


