धरमजयगढ़ के जबगा गांव में आसमानी बिजली से नवयुवक की दर्दनाक मौत

धरमजयगढ़ के जबगा गांव में आसमानी बिजली से नवयुवक की दर्दनाक मौत
धरमजयगढ़ संदेशा @ शेख आलम 13.7.2020 खेत में काम कर रहे नवयुवक पर गिरी आसमानी बिजली मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस मर्ग कायम आगे की कार्यवाई में जुटी।बताया जा रहा है मृतक अरुण तिर्की अपने गाँव जमरगीडी से 3 किलोमीटर दूर जबगा गाँव के करीब अपने खेत में हल चलाने गया था उसी दरमियान दोपहर करीब 2 बजे जोर की बिजली कड़की और आसमानी बिजली मौत बनकर उस पर टूट पड़ी, सीधे उसी के ऊपर आ गिरी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
वहीँ ट्रेक्टर चालक संजय कुछ दुरी पर था वह बिजली की क़हर से बच गया ।
बताया जा रहा है जहाँ मृतक अरुण तिर्की खड़ा था वहीँ कुछ दुरी पर गाँव का एक 11 वर्षीय बालक भी था, जो आसमानी क़हर से बाल-बाल बच गया । आखिर में ट्रेक्टर चालक के द्वारा गाँव में हादसे की जानकारी दी गई उसके बाद घटना स्थल में लोगों का जमावड़ा हो गया । फिर गाँववासियों द्वारा घटना की जानकारी थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाई कर रही है ।


