नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से संपन्न

नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से संपन्न
तमनार @ संदेशा 24
नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड पाईप मिल परिसर में 17 सितंबर गुरूवार को सृजन और वास्तुशिल्प के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयन्ती बडे धूमधाम से और भक्ति भाव के साथ मनायी गयी।

संयत्र स्थित कार्यशाला में आकर्षण सुसज्जित पंडाल में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गयी। शुभ मुहूर्त पर विधि विधान. वेदमत्रों के उच्चारण के साथ स्थापना एंव धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजन आदि किया गया। संयत्र के डायरेक्टर एंव प्लांट हेड डाक्टर एस एस राठी जी ने पूजा अर्चना कर संयत्र के अधिकारियों. कर्मचारियों तथा पूरे क्षेत्र की सुख समृद्धि. सुरक्षा और निरंतर प्रगति की कामना किया एंव सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों के साथ पूजा अर्चना एंव हवन किया।

संयत्र के समस्त कर्मचारियों एंव श्रमिकों नें पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के आराधना हेतु विगत दिनों से तैयारियां की थी। नलवा संयत्र में स्थित समस्त विभागों रौलिंग मिल, एस एम एस, एस एस डी., पाईप मिल आदि में भी विधि विधान से श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई एंव समस्त आंगतुको को मिष्ठान एंव प्रसाद वितरण किया गया।

प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी संयत्र के मुख्य द्वार आम लोगों के लिए खोल दिये गये थे। सुबह से ही आस पास के हजारो ग्रामीणों ने जैसे तराईमाल, गेरवानी, उज्जलपुर, लाखा, पूंजीपथरा, शिवपुरी, देलारी, बडगांव और भैसगढी सहित आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग यहां स्थापित भगवान श्री विश्वकर्मा जी और प्लांट दर्शन के लिए पहुंच रहे थें मानव संसाधन एंव कर्मचारी विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण तथा अन्य व्यवस्थाए की गयी। पूरे दिन चले इस उत्सव ने न केवल कर्मचारियों के बीच एकता. और भक्ति का भाव जागृत किया बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ कम्पनी के सौहार्दपूर्ण सम्बधों को भी मजबूत किया।

दिनांक 18 सितम्बर को श्रृष्टि के रचियता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजा अर्चना कर संयत्र के सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों के उपस्थित में बडें हर्षोउलास. बैड बाजे. अबीर गुलाल के साथ प्रसाद वितरण करते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।
नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड एक अग्रणी कम्पनी है जो उच्च गुणवता वाले उत्पादों और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्वता के लिए जानी पहचानी जाती हैं।

